पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बाजार क्षेत्र में उच्च विद्यालय मशरक के प्रांगण में वैक्सीनेशन कैम्प में वैक्सीन लेने जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो शख्स सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराएं गये।जिनकी इलाज के दौरान उनकी पहचान रामघाट निवासी बसंत सिंह का 24 वर्षीय पुत्र अजय कुमार सिंह और पानापुर थाना क्षेत्र के मड़वा बसहिया गांव निवासी स्व राम प्रवेश सिंह का 50 वर्षीय पुत्र राजकिशोर सिंह के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने प्राथमिक उपचार किया। मामले में घायलों ने बताया कि वह मोटरसाइकिल सवार सड़क पर आ रही लड़की को बचाने के चक्कर में सड़क पर गिर पड़ें। जिसमें दोनों घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग