राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के महम्मदपुर भाठा गांव से शुक्रवार की रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को बीस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि मांझी पुलिस गश्ती पर निकली ही थी तभी गुप्त सूचना मिली कि महम्मदपुर भाठा गांव में मसान माई के समीप पुलिस से चोरी छिपे एक पलानी में शराब की बिक्री की जा रही है।साथ ही वहां कुछ लोग बैठकर शराब भी पी रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस गश्ती वाहन को देखते ही कई पियक्कड़ भाग निकले। बाद में पुलिस ने पलानी की घेराबंदी कर उक्त गांव निवासी दीपक सिंह को पकड़ लिया तथा छुपा कर रखे गए करीब बीस लीटर देसी शराब को जब्त कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार शराब ब्यवसाई के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग