राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। वरीय कोषागार पदाधिकारी कुमार विजय प्रताप के द्वारा वित्त विभाग से प्राप्त पत्र के आलोक में बताया गया है कि वैसे सभी विपत्र जिसे कोषागार कार्यालय द्वारा आपत्ति लगाकर लौटाया गया है उसका आपत्ति निराकरण कर एक सप्ताह के अंदर विपत्रों को कोषागार भेजा जाय। उन्होंने कहा कि महालेखाकार, बिहार, पटना द्वारा सारण जिला के अंतर्गत संबंधित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों के विभिन्न नियमावली के अनुपालन नहीं होने के कारण विगत वर्षो में विपत्रों को वापस किया गया है जिसका समायोजन होना लंबित है। सभी विपत्रों को संबंधित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी के लॉगिन में वापस कर दिया गया है, जिसे नियमानुकुल आपत्ति का निराकरण कर अविलंब प्रस्तुत किया जाना आवश्यक है। वित्त विभाग द्वारा संबंधित विपत्रों की माँग लगातार की जा रही है, जिसे महालेखाकार, बिहार, पटना को भेजना आवष्यक है। विपत्रों के लंबित रहने के कारण वित्तिय वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 का मासिक लेखा महालेखाकार स्तर पर भी लंबित है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग