पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक मुख्यालय अवस्थित बाबा बासुदेव सिंह डिग्री कॉलेज में नामांकन पर लगाई गई रोक हटाने के लिए जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. फारूख अली से बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने शनिवार को उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात किया। उन्होंने कुलपति से ग्रामीण इलाके में अवस्थित डिग्री कॉलेज में नामांकन शुरू करने की बात की। जिस पर कुलपति ने राजद विधायक को आश्वस्त किया कि जल्द ही डिग्री कॉलेज में नामांकन शुरू करने की प्रक्रिया की जाएंगी। मौके पर राजद विधायक ने कहा कि मशरक प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं के लिए एकमात्र डिग्री कॉलेज है। जिसमें सुदुरवर्ती गांवों के सैकड़ों गरीब, मजदूर और कृषक के बच्चे पढ़ते है। नामांकन पर रोक लगने से ऐसे सैंकड़ों छात्रों के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। उन्होंने कहा कि नामांकन पर लगी रोक को हटाकर ग़रीब छात्रों के नामांकन सुनिश्चित करने की व्यवस्था की कुलपति से की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग