संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। सारण जिले में स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने एवं कोविड वैक्सीनेशन के क्षेत्र में मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बेहतर प्रदर्शन को लेकर पूर्व जिला पार्षद पंकज सिंह ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. विकास सिंह, डॉ. रेयाजुल नूर मलिक, डॉ. राम नरेश राम, डॉ. धनंजय सिंह, हेल्थ मैनेजर विश्वजीत कुमार सिंह, जाहिद अहमद, सुनीता कुमारी, टुन्नी कुमारी समेत सभी चिकित्सकों समेत स्वास्थ्य कर्मियों को अंग-वस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी संक्रामक बीमारी में जहां लोग खुद को बचाने में लगे हैं। वहीं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हमारे चिकित्सक लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने एवं वैक्सीनेशन में लगे हैं। ऐसी स्थिति में उन्होंने हतोत्साहित करने की नही बल्कि उनके मनोबल को बढ़ाने की जरूरत है। वे पूरी तरह सम्मान के पात्र हैं। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें और वैक्सीनेशन के दौरान संयम बरतते हुए स्वास्थ्य-कर्मियों का सहयोग करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग