राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। प्रखंड में नये प्रखंड विकास पदाधिकारी के रुप में सोमवार को राकेश रौशन ने पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्राहण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नवपदस्थापित बीडीओ ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरे पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित किया जाएगा। साथ ही आमलोगों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करना पहली प्राथमिक्ता होगी। जनप्रतिनिधियों व आमलोगों से समन्वय स्थापित कार्य किए जाऐंगे। उन्होंने कहा कि आमलोगों कोई भी समस्या होने पर व सीधे उनसे संपर्क स्थापित कर सकते है। नवपदस्थापित बीडीओ इसके पूर्व समस्तीपुर जिले के पूसा ब्लांक में पदस्थापित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग