संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अगामी 21 जुलाई को मनाई जाने वाली मुस्लिम भाइयों का प्रमुख पर्व बकरीद को लेकर सोमवार को बनियापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई।बैठक में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाए जाने को लेकर अपील की गई।जहाँ प्रशासन,जनप्रतिनिधि एवं दोनों समुदाय के प्रबुद्ध लोगो उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम,बीडीओ कर्पूरी ठाकुर एवं थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।बैठक को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी ने कहा कि भले हो कोरोना की रफ़्तार कम हो गई है।मगर संक्रमण का खतरा अभी टला नही है।ऐसे में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए बकरीद की नमाज घरों में ही अदा की जाएगी।बीडीओ ने कहा कि सरकारी स्तर पर अगले आदेश तक आमलोगों के लिये धार्मिक स्थलों को बंद रखा गया है। ऐसे में ईदगाहों और मस्जिदों पर भीड़-भाड़ लगाना वर्जित रहेगा। थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने थाना क्षेत्र के लोगो से पर्व के दौरान अफवाह से दूर रहने और पुलिस को सहयोग करने की अपील की। वही सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की बात कही गई। नमाज के दौरान पुलिस की विशेष गस्त होगी।थानाध्यक्ष ने हुड़दंगीयों पर पुलिस की पैनी नज़र रहने की बात बताई साथ ही माहौल बिगाड़ने वाले असमाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा की बात कही। बैठक में बीपीआरओ अनवार अहमद, एसआई नसीम खान, जदयू प्रदेश सचिव अल्ताफ़ आलम राजू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि परवेज अख्तर, मुखिया शहाबुदीन मंसूरी, मुखिया प्रतिनिधि श्रवण कुमार, सुरेश साह, रवींद्र कुमार राम, नंदकिशोर यादव, उपप्रमुख संजय राम, संजय सिंह, सद्दाब आलम मुन्नू इलताफ हुसैन,शम्स परवेज सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग