पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के पचरुखवा गांव में मंगलवार को मकान के छत से महिला गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जिसे घायलवस्था में परिजनों और आस पास के ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए सीएचसी मशरक लाया गया, जहाँ इलाज के दौरान घायल महिला की पहचान पचरूखवा गांव निवासी प्रणव पंडित की 30 वर्षीय पत्नी रामवती देवी के रूप में हुई।घायल महिला के परिजनों ने बताया कि महिला गीले कपड़े सुखाने के लिए मकान के छत पर गई थी कि लगातार बरसात के पानी से छत पर फिसलन से पैर फिसलने से छत से नीचे गिर गई।डियूटी पर तैनात चिकिसक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग