राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। रिविलगंज प्रखंड के ग्राम जलालपुर में प्रखंड प्रमुख डॉ. राहुल राज के सहयोग से लोगों को भारत आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। इस तरह डॉ राहुल राज ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना को जानकारी देते हुए कहा कि यह देश के सबसे बड़ी योजना है। इस योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष भर परिवारों को पांच लाख तक का नि:शुल्क उपचार कहीं भी देश के किसी राज्य के बहुत सारे बड़ी हॉस्पिटल में करा सकते हैं। इस दौरान सीएससी संचालक आयुष्मान कार्ड ऑपरेटर विकेश बिहारी के माध्यम द्वारा कार्ड बनाया गया। डॉ राहुल राज बोले की गरीब एवं असहाय परिवारों के लिए बहुत ही मददगार साबित होगा। इस मौके पर अमित कुमार सिंह उप मुखिया, आकाश कुमार सिंह, भूपी सिंह, जितेंद्र राय व समस्त ग्रामीण एवं लाभुक मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग