नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। बलिदान व त्याग का प्रतीक मुस्लिम धर्मावलम्बियों का पर्व ईद उल अजहा बकरीद बुधवार को प्रखण्ड भर में शांति व सौहार्द से मनाया गया।त्यव्हार के मौके पर समाज के लोगो ने कोरोना महामारी की वजह से अपने अपने घरों में सुबह में नमाज अदा किया।इस दौरान देश मे शांति व अमन चैन की दुआ मांगी गयी।इसके बाद एक दूसरे को गले मिलकर पर्व की बधाई दिया।बकरीद का पर्व शांति रूप से सम्पन्न हो इसके लिए बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप, अंचला धिकारी मृत्युंजय कुमार पुलिस अधिकारी पूरी तरह सक्रिय रहे गस्त लगाते दिखे।समाजसेवी सारण लोक सभा के नेता प्रियरंजन सिंह सुमित ने कई गांव का दौरा कर लोगो से मिले व बकरीद की बधाई दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग