नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। जिले के अमनौर थानांतर्गत बान्दे गांव में एक युवक ने चाकू घोंप कर एक महिला को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसके बाद जख्मी महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गंभीर रूप से जख्मी महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के बान्दे गांव निवासी विधवा मृदुभाषिणी कुंअर बतायी गई है। बताया जाता है कि गांव के ही एक सनकी युवक ने उसके उपर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हमले में जख्मी महिला खून से लथपथ हो जमीन पर गिर पड़ी। जहां स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजनों ने उसको पीएचसी में भर्ती कराया। वहीं जख्मी महिला के बयान पर महिला के बयान पर गांव के ही राजनारायण तिवारी के पुत्र भुटेली तिवारी को आरोपित किया है। वही महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के विषय में बताया जाता है कि पीड़ित महिला फूल तोड़ रही थी, तभी आरोपित युवक ने उसके उपर चाकू से हमला कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग