राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने की एक प्राथमिकी बनियापुर थाने में दर्ज कराई गई है। मामले की प्राथमिकी पीड़ित व रामधनाव निवासी ऋतुराज सिंह ने दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित युवक ने बताया है कि साहेबगंज छोटका तेलपा निवासी अकरम खान उर्फ टार्जन ने रेलवे में नौकरी कराने का आश्वशन दिया था। उसने रेलवे से जुड़े कुछ कागजात भी दिए थे। जिसपर भरोषा करके प्रथम क़िस्त में एक लाख पच्चीस हजार रुपये नकद दिया गया। फिर बैंक खाता में पीड़ित युवक द्वारा 349800 रुपये जमा किये गए। टार्जन ने रुपये मिलने के दस दिनों के भीतर ही नौकरी दिलाने की बात कही थी। इसी बीच उसके द्वारा दिया गया कागजात फर्जी निकल गया। इस बात की जानकारी ठगी करने वाले को दी गई। काफी दबाव के बाद ठगी करने वाले ने चार लाख रुपये का चेक दिया। लेकिन चेक बाउंस कर गया। अब जब रुपये लौटाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। तब ठगी करने वाला व्यक्ति जान मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित युवक ने प्राथमिकी दर्ज करा न्याय की गुहार लगा रहा है। पुलिस मामले की अनुसंधान में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग