पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के विभिन्न आंगनवाड़ी केद्रों में अन्नप्राशन दिवस मनाया गया है, इस मौके पर शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया और शिशुओं की देखभाल के तौर तरीके बताए गए है। गुरूवार को आंगनवाड़ी केद्रों में सेविकाओं ने शिशुओं को खीर और हलुआ खिलाकर अन्नप्राशन दिवस की शुरूआत कराई है। इस मौके पर उन्होनें सीडीपीओ शशी कुमारी ने कहा कि ऊपरी आहार से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास तेजी से होता है। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने पर जोर दिया गया। कहा कि गर्भवती महिलाओं के पौष्टिक आहार लेने से शिशु स्वस्थ्य होता हैं। मां के दूध के साथ पूरक आहार देने के दौरान साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात पर जोर दिया है। इस मौके पर पौष्टिक आहार से बनी खाद्य सामग्री का प्रदर्शन किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग