नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। अखण्ड अष्टयाम को लेकर अमनौर बाजार स्थित देवी स्थान परिसर से श्रद्धालु भक्तों द्वारा भब्य कलश यात्रा निकाली गई।गुरुवार को कलश यात्रा में सैकड़ो श्रद्धालु महिलाएं व कुमारी कन्याओं ने लाल, पीले रंग के परिधान में सुसज्जित हो कर अपने सर पर कलश रख भगवान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। अमनौर बाजार से होते हुए श्रद्धालु पर्यटक स्थल पुरवारी पोखरा पहुँचे जहां आचार्य परशुराम तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरी की गई ।सभी श्रद्धालु भक्त कलश लेकर देवी मंदिर निम के पास पहुँचे, इसके पश्चात हरे कृष्णा हरे राम का 24 घण्टा का अखण्ड अष्टयाम प्रारम्भ हो गया। कलशयात्रा मे मुख्य रूप से,समाजसेव विजय शर्मा हरिंदर प्रसाद,बासु प्रसाद,समाजसेवी पूनम महासेठ आदि श्रद्धालु भक्त कलश यात्रा में शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग