नगरा(सारण)। नगरा ओपी थाना क्षेत्र के छपरा मशरक मुख्य पथ पर उक्रमित मध्य विद्यालय कादीपुर के समीप रविवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो के पेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद स्कार्पियो चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया। उक्त घायल युवक थाना क्षेत्र के रसुलपुर गांव निवासी जितेंद्र राय के 16 वर्षीय पुत्र रवि कुमार बताया जाता है। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर छोटेलाल ने बेहतर उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताते चलें कि सड़क किनारे स्थानीय गैरेज दूकानदारों अपनी मनमानी करते हुए सड़क पर वाहन खड़ी जिससे आने-जाने वाले वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है वही स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग