मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के घोघिया गांव में सोमवार की अहले सुबह घर में महिला को सांप ने डस लिया जिसकी इलाज के दौरान छपरा सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक महिला घोघिया गांव निवासी विरेन्द्र चौधुर की 50 वर्षीय पत्नी प्रतिभा देवी के रूप में हुई। मामला है कि महिला को सोमवार की अहले सुबह उठकर घर को बुहार रही थी कि सांप ने डस लिया जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया जहां सोमवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद शव को गांव लाया गया जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मृतक महिला के दरवाजे पर उमड़ पड़ी। मृतक महिला को दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्री की शादी के लिए दो दिन बाद ही बात पक्की होनी थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग