छपरा। मशरक मलमलिया सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा मंदिर के पास सोमवार की रात्रि में अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने सड़क किनारे खड़े युवक को जोरदार तरीके से टक्कर मार दिया जिससे पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां उसकी पहचान दुमदुमा गांव निवासी रामेश्वर साह का 22 वर्षीय पुत्र हरीशंकर साह के रूप में हुई । ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विद्यार्थी ने घामल युवक का प्राथमिक उपचार किया। घायल के परिजन ने बताया कि युवक सड़क किनारे से जा रहा था कि नशे की हालत में मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी जिससे युवक घायल हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग