छपरा (सारण)। सारण एसपी संतोष कुमार ने सोमवार को छपरा में हो रहे ट्रैफिक थाने के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। बताया गया है कि इसी माह इसके उद्घाटन संबंधी लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। अब ट्रैफिक थाना अंतर्गत ट्रैफिक नियम के तहत सारे काम यातायात थाने से ही होंगे। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने डीएसपी रहमत अली के साथ निर्माणाधीन ट्रैफिक थाने का अवलोकन करते हुए बताया कि छपरा में जल्द ट्रैफिक थाने का उद्घाटन होना तय हुआ है। जिसको लेकर सारी तैयारी अंतिम चरण में है। यातायात संबंधी सारे मामलों का निष्पादन अब यहीं से होगा। वहीं सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया कि इस थाने में ट्रैफिक थाने के अंतर्गत पुलिस कर्मियों की जल्द ही तैनाती भी की जाएगी। जो ट्रैफिक थाने में ही पदस्थापित रहेंगे। वहीं तैयारी को लेकर डीएसपी रहमत अली ने ट्रैफिक थाने के परिसर में दीवारों पर ट्रैफिक रूल रेगुलेशन जैसे बोर्ड लगाने का निर्देश भी दिया। ताकि ट्रैफिक संबंधी किसी भी कार्य के लिए आने वाले लोगों को इस थाने से ट्रैफिक नियम के बारे में सही सही जानकारी मिल सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग