मशरक थाना क्षेत्र के चरिहारा गांव से ट्यूशन पढ़ साइकिल से हंसाफीर गांव जा रहे छात्र को अनियंत्रित अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार फरार हो गया। जिसमें साइकिल सवार छात्र घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बंगरा मुखिया प्रत्याशी रंजन कुमार सिंह ने घायल छात्र को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया। घायल छात्र की पहचान हंसाफीर गांव निवासी अशोक राय अजनबी का 14 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार के रूप में हुई। मामलेे में परिजनों ने बताया कि छात्र सुबह में ट्यूशन पढ़ने चरिहारा गांव में गया था वही से पढाई कर घर वापस आने के दौरान सड़क दुघर्टना में घायल हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग