लहलादपुर(सारण)। जनता बाजार थाना क्षेत्र के दयालपुर फाटकपर निवासी विश्वजीत राम की पत्नी पुष्पा देवी ने स्थानीय थाना में एक प्राथिमिकी दर्ज करायी है, जिसमें उसने अपने देवर प्रमोद कुमार राम तथा प्रकाश कुमार राम पर आरोप लगाया है कि वेलोग उसे मारपीटकर जख्मी कर दिये तथा अस्सी हजार रुपये का आभूषण छीन लिये. इस संबंध में हाल-चाल जानने आये आवेदिका के चाचा, चाची तथा भाई के साथ भी देवरों एवं अज्ञात लोगों ने मारपीट किया. जिससे उसकी चाची को इलाज के लिये सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया गया. मारपीट के दौरान आवेदिका के चाचा के जेब से आठ हजार रुपये निकाल लिये गये. आवेदिका ने कहा है कि नामजद देवरों ने हमेशा मारपीट किया करते हैं तथा हत्या करने का प्रयास करते हैं. इससे पूर्व इनके विरुद्ध जनता बाजार थाना कांड संख्या-133/2021 से प्राथिमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग