शिव विवाह शोभायात्रा के कलाकारों को किया गया सम्मानित
छपरा (सारण)- महाशिवरात्रि के शुभ अवसर शिव विवाह शोभा यात्रा के कलाकारों को मनोकामना नाथ मंदिर परिसर में सम्मानित किया गया इस अवसर पर शोभा यात्रा के स्वागत करने वाले 50 समितियों के प्रतिनिधि को भी सम्मानित किया गया पूरे छपरा शहर में शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाता है। इस अवसर पर मंच संचालन पत्रकार संजय भारद्वाज के द्वारा किया गया कलाकारों का परिचय और समिति से आए हुए लोगों का स्वागत संस्थापक अरुण पुरोहित कर रहे थे रूप सज्जाकार भगवान जी नारायण जी उनके सहयोगी अरविंद शर्मा कन्हैया शर्मा राजू पंडित राम इकबाल पंडित ओम प्रकाश , विनोद जी को अंगवस्त्र और नगद राशि देकर अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह संरक्षक मदन मोहन सिंह संरक्षक केदारनाथ सिंह कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना जी कला संयोजक राकेश कुमार सिंह सचिव ज्ञानेश्वर प्रसाद जायसवाल कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता सहकोषाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह चुन्नू जी उपाध्यक्ष रविंदर सिंह ने किया। मुख्य अतिथि धर्मनाथ मंदिर के महंत बिंदेश्वरी पर्वत रामकृष्ण आश्रम के सचिव स्वामी आती देवानंद जी का स्वागत व
दस्तक प्रभात के अर्जुन सिंह को सम्मानित किया गया अरुण पुरोहित के साथ समिति के सभी पदाधिकारियों ने किया कलाकारों का हौसला बुलंद करने के लिए शिक्षाविद राम दयाल शर्मा स्थानीय विधायक सी एन गुप्ता प्रमोद सिग्रीवाल दधीचि आश्रम के भवानी दास आश्रम के डॉक्टर बाल्मीकि जी विजय कुमार मिश्र समाजसेवी राजेश्वर कुमार आचार्य चंद्रभान त्रिपाठी वगैरह प्रमुख रहे।इस विशेष अवसर पर आशीष पाठक ने दो बीघा एकड जमीन मासूम गंज में हनुमान मंदिर बनाने के लिए दान दीया जिसमें समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्प का निर्माण किया जाए।
शिवा शोभायात्रा के स्वागत करने वाले समितियों में प्रमुख लोगों को सम्मानित किया गया उसने रामजन्म शोभायात्रा समिति के लक्ष्मी नारायण गुप्ता अनुज गुप्ता। युवा क्रांति के विजय राज बजरंग दल के धनंजय कुमार बदलता बिहार न्यूज के अजय सिंह, लायंस क्लब के आदित्य अग्रवाल दौलतगंज पंचमंदिर के आचार्य ध्रुव कुमार मुन्ना जी अनिल सिंह दिलया रहीमपुर पंचायत के सरपंच भरत सिंह पुजारी महेश मिश्रा धर्मेंद्र सिंह विभूति नारायण शर्मा जयप्रकाश बबुआ जी छपरा टुडे के कबीर और अमन को न्यूज़ नीव के दिवाकर प्रसाद सम्मानित किया गया। हजारों की संख्या में लोग भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया पूरा मंदिर परिसर हर हर महादेव और जयकारो तालियों से कार्यक्रम में के दौरान गूंजता रहा।धन्यवाद ज्ञापन उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना जी कार्यकारी अध्यक्ष ने किया


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा