राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए बनियापुर पुलिस ने पांच लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।मामला थाना क्षेत्र के हंसराजपुर का है। एसआई अजय कुमार के स्वलिखित बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि हंसराजपुर निवासी सुरेंद्र चौधरी द्वारा शराब की विक्री किये जाने की सूचना मिली थी। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस को देख धंधेबाज भागने लगा।जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।जहाँ खोजबीन के क्रम में सुरेन्द्र चौधरी की झोपड़ी से पांच लीटर देशी शराब बरामद किया गया।जिसे ज़ब्त कर थाने लाया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग