संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। लोक महाविद्यालय हाफिजपुर में पांच दिनों से चल रही धरना प्रदर्शन गुरुवार को समाप्त हो गया। प्राचार्य के अश्वाशन के बाद सभी शिक्षकेत्तर कर्मी अपने ड्यूटी पर लौट गए। पांच दिनों बाद हड़ताल कर्मियों के बीच प्राचार्य डॉ. पीएन चौधरी स्वयं उपस्थित होकर शिक्षकेत्तर कर्मियों की मांगों को मानने पर अपनी सहमति जतायी। शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के सचिव संजय कुमार ओझा ने बताया कि प्राचार्य ने वेतन निर्धारण में हुए विसंगति को मानते हुए इसे निकट भविष्य में दूर करने का अश्वाशन दिया है। प्राचार्य ने संघ के मांगो पर विचारोपरान्त वेतन देने की बात भी कही है। प्राचार्य ने अश्वाशन से जुड़ा एक लिखित पत्र भी संघ के सचिव को दिया है। वार्ता के दौरान अप्रैल माह का वेतन नए निर्धारण के आलोक में किये जाने की बात भी प्रचार्य ने स्वीकार किया है। जानकारी हो कि पूर्व के निर्धारित वेतन को निरस्त कर नए वेतन को लागू किये जाने को लेकर शिक्षकेत्तर कर्मी काफी नाराज थे। नाराज कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में गत शनिवार से महाविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन व हड़ताल शुरू किया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग