राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के दरियापुर पुरानी बाजार के पास एक गड्ढे से 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बुधवार के देर शाम स्थानीय पुलिस ने बरामद किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी बाजार के पास एक गड्ढे में बरसात की पानी से लबालब भरी थी जिसमें एक महिला का शव को ऊपर की बहते देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई स्थानीय पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गड्ढे से शव को निकाला वहां उपस्थित लोगों ने शव की पहचान नही कर सके लाल साड़ी और लाल ब्लाउज पहन रखी थी शव को देखने से प्रतीत होता है कि हत्या कर शव को गड्ढे में फेंक कर भाग निकला है वही स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन