पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज़।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बहरौली गांव में सोमवार को नहर पर कार सीख रहे कार मालिक से कार अनियंत्रित होकर नहर किनारे पैदल जा रहें शख्स को टक्कर मार मकान में घुस गयी। जिससे पैदल जा रहा शख्स गंभीर रूप से घायलावस्था में बहरौली मुखिया अजीत सिंह के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान बहरौली कुंवर टोला गांव निवासी स्व दीपनारायण कुशवाहा का 45 वर्षीय पुत्र रमेश कुशवाहा के रूप में हुई। मामला है कि हुंडई कार सवार दुमदुमा गांव निवासी रोजा दीन कार चलाना सीख रहे थे कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धान की रोपनी करने जा रहे पैदल शख्स को टक्कर मार मकान में प्रवेश कर गया। जिसमें पैदल घायल हो गया।वही गृहस्वामी भिखारी ठाकुर ने बताया कि बरामदे में किसी के नही रहने से बड़ी घटना होने से बच गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग