पतिला गांव में पोखरे के जीर्णोद्धार का किया निरीक्षण, ससमय पूरा करने का दिया निर्देश
संदेश कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के संवरी पंचायत के पतिला गांव में पोखरे के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण सोमवार को प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारी सह अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुमन कुमार साह ने किया।पोखरे का जीर्णोद्धार लघु सिंचाई विभाग से हो रहा है।पोखरे का जीर्णोद्धार कार्य 42 लाख की लागत से हो रहा है।फिलहाल मात्र छह लाख की मापी की गई है।पोखरे को 15 फीट खोदा जाना है।पोखरे के बगल में पाथ वे भी बनाना है तथा पौधारोपण भी करना है।प्रभारी पदाधिकारी ने ठेकेदार से ससमय कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।मौके पर सीओ धनंजय कुमार भी थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग