कोरोना संक्रमित व्यक्ति के घर गुदरी बाजार के आस-पास का क्षेत्र कंटेन्मेंट जोन घोषित, सील किया गया मुहल्ला
छपरा(सारण)। नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत गुदरी बाजार में एक व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश के आलोक में संक्रमित व्यक्ति के घर गुदरी बाजार के उत्तर में गुदरी चैक टेम्पो स्टैंड, दक्षिण में टक्कर मोड़, पूरब में लाला गली (सोनारपट्टी-टक्करमोड़) और पश्चिम में फिदर बाजार (गुदरी बाजार) तक के क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है।
कंटेन्मेंट जोन में किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी। जिलाधिकारी के सदर अंचलाधिकारी निर्देशित किया है कि समस्त आवागमन मार्गो को वार्ड सदस्य के सहयोग से पूर्णतः लाॅक करते हुए आवागमन अवरुद्ध कर देगें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा कंटेन्मेंट जोन से बाहर पलायन किया जाता है अथवा बाहर से अंदर प्रवेष किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाय। जिलाधिकारी ने इस पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज करने का निर्देश दिया गया है। इसका दायित्व नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम, संजय कुमार उपाध्याय को दिया गया है। जबकी इस पूरी गतिविधि का अनुश्रवण डाॅ0 दिलीप कुमार सिंह, जिला वैक्टर बाॅर्न रोग नियंत्रण पदाधिकारी मो0 7717781085 को दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग