राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। एकमा-मांझी मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित आदर्श ग्राम बरेजा के बाजार पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक अधेड़ ब्यक्ति को कुचला जहाँ उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी। घटना के बाद स्थानिय लोगो की भीड़ ने ट्रक को रोक दिया ।तथा इस की सूचना दाउदपुर थाना पुलिस को दिया।जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुच शव को अपने कब्जे में लिया। और भीड़ को शांत कराया।मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान एकमा प्रखण्ड क्षेत्र के नवतन गांव निवासी स्व कुँवर सिंह का करीब 55 बर्षीय पुत्र हरि नारायण सिंह के रूप में की गई।उसके बाद घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दिया। बताया जाता है कि हरिनारायण सिंह साइकिल से किसी काम को निपटा कर गांव लौट रहे थे तभी एकमा से मांझी जा रहे ट्रक के चपेट में आते ही मृतक का शरीर चक्के के बीच आ गया औरउनकी मौत हो गयी। ग्राम पंचायत बरेजा के मुखिया डॉ राजीव कुमार सिंह , पूर्व मुखिया पति अमरेंद्र सिंह, अभयानंद उपाध्याय आदि लोगो ने बताया कि ट्रक बाजार के भीड़ भाड़ को अनदेखा कर तेज रफ्तार से चला जा रहा था। उसके तेज रफ्तार से चकमा खाकर साईकिल सवार ब्यक्ति ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक के चक्के से कुचल गया। बहुत ही दुखद और दर्दनाक मौत की खबर सुनकर ग्रामीण तथा परिजन घटनास्थल पर पहुँचे। बताया जाता है कि मृतक के तीन लड़के अखलेश सिंह ,मिथलेश सिंह तथा 11 बर्षीय बंटी है। वही पत्नी प्रभावती देवी पुत्री लीला देव के चीख पुकार से घर व आसपास में कोहराम मच गया। वही गांव में मातम छा गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग