राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। नगरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष बबन सिंह का मंगलवार की सुबह 80 वर्ष उम्र में निधन हो गया। वह 2013 से पैक्स अध्यक्ष के पद पर काबिज थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह एक सप्ताह से उनकी तबियत खराब थी और पटना में उनका इलाज चल रहा है, इस दौरान मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे उनका निधन हो गया। उनके निधन से नगरा पंचायत में शोक की लहर व्याप्त है। पुत्र प्रमोद कुमार सिंह को लोगों ने सांत्वना दिया। मोनू कुमार पांडेय, ओम प्रकाश शर्मा, रेयाजुद्दीन, बलिराम प्रसाद, संजीत कुमार राय, संजय कुमार मिश्रा, रंजन कुमार यादव, हरेंद्र सिंह, नूर हसन अंसारी, मुनमुन मिश्रा, संतोष कुमार, शैलेश कुमार, मदन प्रसाद फणीन्द्र सिंह, प्रकाश कुमार आदि ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग