पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। समाहरणालय सभागार में सोमवार को सारण डीएम डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक के दौरान स्वैच्छिक सेवानिवृति के आधार पर चौकीदार पद पर नियुक्ति को लेकर 4 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया। चौकीदारों के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति उपरांत नामित आश्रित पुत्र के कुल 4 को चौकीदार पद पर नियोजन हेतु जिलाधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। जिसमें मशरक से प्रमोद कुमार पिता चन्द्रमा तिवारी, बहुआरा से टुनटुन सिंह पिता भोला सिंह, मशरक शास्त्री टोला के विकेश तिवारी पिता देवेन्द्र तिवारी, मदारपुर के मुन्ना राय पिता हुलाश राय को नियुक्ति पत्र दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग