राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के यदु मोड़ पर थाना पुलिस ने एक युवक को छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया। मामलेे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि यदुमोड़ निवासी रहीम मियां उर्फ रहीम खान पिता मुसा मिया पर तख्त टोला की महिला के द्वारा अपनी बेटी के साथ छेड़खानी करने का मामला दर्ज कराया है। मामलेे में जमादार रामचंद्र मांझी की अगुवाई में पुलिस बल की मदद से गिरफ्तार कर लिया और प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग