राष्ट्रनायक नयूज।
नयागांव (सारण)। जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के कोचवारा गांव निवासी नागेन्द्र राय का पुत्र लक्ष्मण राय अपने स्कूटी से हाजिपुर से अपने घर दरियापुर जा रहे थे कि अचानक नयागांव थानान्तर्गत हरपुर नन्द ग्राम के सामने तीन अपराधकर्मी स्कूटी छीनकर सोनपुर की तरफ भागने लगे। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही तत्क्षण संज्ञान लेते हुए पुलिस गश्ती टीम द्वारा संतोष कुमार भा०पु०से० , पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन पर क्षेत्र में सघन छापामारी करते हुए घटना में संलिप्त तीनों अपराधकर्मी जिनमें नयागांव थाना क्षेत्र के हरपुर नन्द गांव निवासीसाज सिंह का पुत्र राहुल कुमार उर्फ माईकल, दूसरा और तीसारा क्रमश: अवतारनगर थाने क्षत्र के ही मिर्जापुर गांव निवासी स्व0 युगल सिंह का पुत्र निर्भया कुमार सिंह, तथा सिताबगंज गांव निवासी ललन राय का पुत्र अभिनाश कुमार को स्कूटी के साथ गिरफतार किया गया। उक्त घटना के सम्बंध में नयागांव थाना कांड सं०- 138/21 दि०-05.08.21 धारा -392/411 भा०द०वि० दर्ज कर विधि सम्मत् अग्रतर कार्रवाई कर तीनों का जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग