नई दिल्ली, (एजेंसी)। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आॅफिशियल ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट गया है। धोनी सोशल मीडिया में काफी कम सक्रिय रहते हैं। ट्विटर पर भी वो बहुत कम एक्टिव हैं। उन्होंने 8 जनवरी 2021 को आखिरी ट्वीट किया था। माना जा रहा है कि धोनी के ट्विटर पर कम सक्रिय होने की वजह से उनके आॅफिशियल ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटाया गया है। महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अपने संन्यास लेने का ऐलान उन्होंने इंस्टाग्राम पर किया था। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रिया पत्र का जवाब उन्होंने 20 अगस्त को ट्विटर के माध्यम से ही दिया था। इसके बाद उन्होंने सितंबर में भारतीय एयरफोर्स को लेकर दो ट्वीट किए। उन्होंने 8 जनवरी को जो आखिरी ट्वीट किया था वो उनके फॉर्म और आर्गेनिक खेती को लेकर था।


More Stories
कला के संरक्षण, संवर्द्धन एवं विकास के लिए कलाकारों का शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज