पेट दर्द होने से 19 वर्षीय नितीश की हुई मौत, सदमे में परिजन, मौके पर पहुंचे विधायक ने दिया सांत्वना
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मदारपुर पंचायत के सोनौली गांव के शिवकुमार राय के 19वर्षीय पुत्र नितीश कुमार की पेट में दर्द होने से इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो गई। मौत हो जाने से टोले का महौल गमगीन हो गया। मंगलवार की सुबह नितीश कुमार के पेट मे दर्द शूरू हुआ थोड़ी ही देर में दर्द असहनीय हो गया। आनन फानन में मशरक पीएसी मे लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पाकर बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह मृतक के घर पहुंच कर परिवार के लोगों को सांत्वना दिया। मौके पर पूर्व सरपंच रंजीत कुमार सिंह, दीपक सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग