कराकस (वेनेजुएला), (एजेंसी)। वेनेजुएला सातवें आसमान पर पहुंची महंगाई दर से जूझ रहा है और इसकी वजह से उसकी मुद्रा बोलीवर की कीमत में भारी गिरावट आयी है। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला ने कहा कि उसकी नयी मुद्रा व्यवस्था के तहत वर्तमान में 10 लाख बोलीवर की कीमत एक बोलीवर हो जाएगी। इसका करण तेजी से बढ़ती महंगाई दर है। वेनेजुएला के केंद्रीय बैंक ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि बोलीवर में बदलाव एक अक्टूबर से प्रभावी होगा। नयी व्यवस्था में 100 बोलीवर सबसे बड़ा नोट होगा और उसकी कीमत वर्तमान 10 करोड़ बोलीवर के बराबर होगी। यह लगातार छठा साल है, जब वेनेजुएला में मंदी की स्थिति बनी हुई है। खाद्य वस्तुएं महंगी होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और वे गरीबी में फंसते जा रहे हैं। फिलहाल 10 लाख बोलीवर सबसे बडा नोट है, लेकिन यह दुर्लभ है। यहां पांच लीटर पानी की बोतल की कीमत बृहस्पतिवार को 74 लाख बोलीवर या 1.84 अमेरिकी डॉलर हो गयी।


More Stories
एक्सक्लूसिव: जन्म के साथ मरने के लिए फेंक दी गई एक बेटी की दिलचस्प कहानी पहले मौत को दी मात, अब भाग्य ने दिया साथ, सात समुन्द्र पार यूएसए जाएगी छह माह की बच्ची
रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये सिल्वर मेडल जीता
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की महिला खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का कर रही है प्रतिनिधित्व