राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जातीय जनगणना की मांग करते हुए राजद के कार्यकर्ताओं ने छपरा में पैदल मार्च करते हुए प्रदर्शन किया। दर्शनकारियों का नेतृत्व राजद के प्रदेश प्रवक्ता सोनपुर से विधायक डॉ रामानुज प्रसाद ने किया। डॉ रामानुज ने बताया कि मण्डल कमीशन की अनुशंसाओं को आज ही के दिन लागू किया गया था इसलिए आज के दिन का चुनाव किया गया है जातीय जनगणना करने की माँग करने का। श्री रामानुज ने बताया कि पार्लियामेंट में शरद यादव, लालू प्रसाद यादव और मुलायम सिंह यादव पर इस मसले की माँग करने पर संसद को नहीं चलने देने का आरोप लगता था। आज जब पूरे देश मे जातीय जनगणना की माँग को लेकर आंदोलन हो रहा है तब सरकार को भी झुकना होगा और जातीय जनगणना करना होगा। अब एनडीए के घटक भी जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं। वहीं इस पैदल मार्च में मौढ़ौरा विधान सभा के विधायक जितेन्द्र कुमार राय, सारण पंचायत स्तरीय विधान परिषद के भावी प्रत्याशी व सारण जिले में राष्ट्रीय जनता दल के सबसे प्रबल दावेदारों में से एक सुधांशु रंजन अपने हजारों कार्यकार्ताओं के साथ उपस्थित थें।




More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग