विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। परसा के बभनगंवा निवासी सुनील साह की अठारह वर्षीय पुत्री साधना शाप काटने से मौत हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वह शुक्रवार की शाम दीपक जलाने गई थी। इसी बीच सर्प ने डंस लिया। उसके बाद वह अचेत हो कर गिर पड़ी। परिजन उसे उपचार को लेकर मुजफ्फरपुर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया मौत की सूचना परिजनों को मिलते ही घर में चीख- चीत्कार मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद प्रतिनिधि कमलेश राय, ग्रामीण पवन सिंह, हरेंद्र सिंह सहित कई लोग पीड़ित परिजनों घर पहुचे व सांत्वना दी। वही घटना के बाद दादा पारस साह, माता सरोज देवी, भाई सुजीत कुमार, सूरज कुमार सहित अन्य परिजनों का रोते- रोते बुरा हाल हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग