राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के पानापुर गांव में पुत्र नहीं जनने के कारण एक महिला को ससुरालियों द्वारा जलाकर मार देने एवं साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को गायब कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर मृत महिला के पिता एवं पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थानांतर्गत रघुनाथपुर बाजार निवासी मंगल साह ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि उनकी 30 वर्षीया पुत्री प्रमिला देवी की शादी 10 वर्ष पूर्व पानापुर गांव निवासी अनिल रस्तोगी के पुत्र विपिन रस्तोगी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे ससुरालवालो द्वारा दहेज के लिए हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। इस बीच उसे पुत्रियां हुई। मृतका द्वारा पुत्र नही जनने के कारण भी ससुराल वालों उसे प्रताड़ित किया जाता था जिसकी सूचना मृतका द्वारा अपने मायके दिया जाता था। शुक्रवार की शाम उनके एक रिश्तेदार द्वारा सूचना दी गई कि उनकी पुत्री को ससुराल वालों द्वारा आग से जलाकर मार दिया गया है। सूचना के बाद वे यहां आए तो उनकी पुत्री की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया था। मृतका के पिता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें पति विपिन रस्तोगी, ससुर अनिल रस्तोगी तथा देवर बिहारी रस्तोगी के अलावे तीन अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए मृतका के पति एवं ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि