संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। माँझी बलिया मोड़ के चौराहे पर रविवार को आल्टो कार सवार बलिया की तरफ से अपने स्वजनों के साथ किसी कार्य बिहार को आ रहे थे। तभी तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे के समय कार चालक की ततपरता के कारण कार सवार सभी यात्री बाल बाल बच गये वही कार में टक्कर के बाद पिकप चालक पिकप लेकर फरार हो गया। इस हादसे के बाद एकत्र हुए लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए रिविलगंज थाना क्षेत्र से पिकप को पकड़ लिया।मालूम हो कि मांझी स्थित बलिया मोड़ बिहार और उत्तर प्रदेश का चेक पोस्ट होते हुए भी वाहन चालक बे रोक टोक के वाहन चलाते नजर आते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग