अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। सरण जिला के कोपा थाना अंतर्गत कोपा में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ जिला इकाई सारण के तत्वधान में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में माझी विधानसभा के विधायक डॉ सत्येंद्र यादव ने पेंड़ लगाया और विश्व आदिवासी दिवस पर सबको हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक लोगों को अपने अपने आसपास पर लगाना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि प्रकृति की हमारी जीवन की रक्षा करेगी। अध्यक्ष वीर प्रकाश गोंड़ ने बताया कि विश्व आदिवासी समुदाय की जनसंख्या लगभग 37 करोड़ हैं जिसमें 5 हजार अलग- अलग आदिवासी समुदाय हैं और उनकी लगभग 7 हजार भाषाएं हैं। 9 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है। अखिलेश कुमार (अध्यक्ष ) जदयू आदिवासी प्रकोष्ठ सारण ने बताया आदिवासी समाज के उत्थान और उनकी संस्कृति व सम्मान को बचाने के लिए हर साल 9 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। उपस्थित सचिव विनोद कुमार गोंड,शंकर भगवान गोंड शिक्षक वभनबलिया, बैजनाथ शाह गोंड मदनसाठ, पंचदेव साह लगुनी, गुड्डू साहचतरा, अर्जुनसाह चतरा के साथ और भी गणमान्यव्यक्ति उपस्थित हुए।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग