राष्ट्रनायक न्यूज।
लहलादपुर/ जनताबाजार (सारण)। जनता बाजार थाना की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल से तीस लीटर देशी शराब बरामद किया। इस संबंध में एएसआई शम्भु सिंह ने स्थानीय थाना में प्राथिमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर भाग गया। शक के आधार पर उस मोटर साइकिल की जांच की गई तो उसपर लदा तीस लीटर शराब बरामद किया गया। स्थानीय लोगों से पत्ता चला कि भागने वाला व्यक्ति स्थानीय थाना क्षेत्र के शोभीपुर गांव निवासी चन्द्रमा चौधरी है तो उसके पुत्र आनंद कुमार चौधरी को पुलिस ने थाना पर लायी। जिसने अपने पिता को पकड़वाने में पुलिस को मदद किया और उसके सहयोग से चंद्रमा चौधरी को पकड़ लिया गया तथा उसे जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग