पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। तक्थ गांव में दूसरी पत्नी और उसके पुत्र ने मिलकर अपने पिता को लाठी और बांस से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के दौरान लकड़ी का नुकिला टुकड़ा पीठ में खंजर की तरह हल गया। गांव वालों के लोगों के सहयोग से मशरक सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां घायल की पहचान मशरक तक्थ गांव निवासी चन्द्रिका साह के 45वर्षीय पुत्र मदन साह के रुप मे हुई।जहां ड्यूटी पर तैनात प्रभारी डाक्टर अनंतनारायण कश्यप द्वारा इलाज किया गया। घायल के द्वारा थाना पुलिस को सूचना देने की बात बताई गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग