राष्ट्रनायक न्यूज।
लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। हम जो भी खाते-पीते हैं उसे पचाने में भी लिवर मदद करता है। यह शरीर से विषैले पदार्थों यानि टॉक्सिंस को बाहर निकालने में भी मदद करता है। लेकिन कई बार हम अपनी भागदौड़ भरी जीवन शैली और खानपान की गलत आदतों के चलते अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं। कई बार गलत खानपान के कारण फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस और हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियाँ होने का खतरा बढ़ जाता है। लिवर को साफ और स्वस्थ रखने के लिए सही खानपान और अच्छी जीवनशैली बहुत जरूरी है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कौन सी खाद्य पदार्थों से लिवर को नुकसान होता है-
अगर आप भी समोसे-पकौड़े खाने के शौकीन हैं तो थोड़ा संभल जाइए। तली-भुनी चीजें आपके लिवर को नुकसान पहुँचा सकती हैं। इस तरह के फूड्स में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है, जो न केवल लिवर बल्कि पूरे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। ज्यादा तली-भुनी चीजों का सेवन करने से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। ज्यादा मात्रा में नमक या सोडियम का सेवन भी लिवर के लिए हानिकारक हो सकता है। जिन लोगों को फैटी लिवर से लिवर से संबंधी कोई बीमारी है उन्हें नमक का सेवन कम से कम करना चाहिए। नमक के ज्यादा सेवन से लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है।
अधिक मात्रा में शुगर का सेवन भी लिवर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आप अपने लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको चॉकलेट, बिस्कुट, मिठाई और अन्य ऐसी चीजें से दूरी बना लेनी चाहिए जिनमें शुगर की मात्रा अधिक होती है। दरअसल, ऐसे फूड्स जिनमें शुगर की अधिक मात्रा होती है शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को बढ़ाते हैं। इससे फैटी लिवर जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ता है।
शराब का सेवन हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए ही हानिकारक होता है। शराब का सेवन करने से लिवर की कोशिकाओं को क्षति पहुँचती है जिससे फैटी लीवर और लिवर फेलियर की समस्या हो सकती है। अगर आप अपने लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो शराब का सेवन न करें। प्रोसेस्ड फूड आइटम्स जैसे ब्रेड, पास्ता, बिस्कुट आदि भी लीवर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। प्रोसेस्ड फूड्स में शुगर और काबोर्हाइड्रेट्स की मात्रा बहुत अधिक होती है। ऐसे फूड्स का सेवन करने से लीवर में फैट बढ़ता है और आपको फैटी लीवर की समस्या हो सकती है।
प्रिया मिश्रा


More Stories
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ में महिला फाइलेरिया मरीजों पर विशेष फोकस
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि