राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड के रसूलपुर चट्टी के समाजसेवी व प्रसिद्ध आलू व्यवसायी मिथिलेश प्रसाद ने कहा कि युवा किसी देश के कर्णधार होते हैं और अपनी जन्म धरती का इतिहास वही लिखते हैं। मिथिलेश अंतराष्ट्रीय युवा दिवस पर बोल रहे थे। भावी मुखिया प्रत्याशी रीता देवी के व्यावसायी पति मिथिलेश ने कहा कि रसूलपुर के विकास में भी युवा ही इतिहिस लिखने के लिए तैयार हैं। विभिन्न पंचायत चुनावों में अभी तक युवा अपने को ठगा ही महसूस किया है। पर अब वे अपना अधिकार समझ गये हैं और बदलाव की तैयारी कर चुके हैं। व्यवसायी मिथिलेश ने कहा कि उन्होंंने पंचायत के लाकठ छपरा, केदार परसा, धानाडीह व रसूलपुर गावों के दौरे के क्रम में युवाओं से मिल कर अनुभव किया कि युवाओं को अब कोई नहीं भरमा सकता है। वे अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं। इस मौके पर जितेंद्र हैयवंशी, साधु यादव, कमल प्रसाद, आशोक दूबे आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग