राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के तरैया अमनौर मुख्य मार्ग एसएच-104 सड़क पर शुक्रवार की संध्या में देवरिया गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने बाइक सवार दो युवक को ठोकर मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक तरैया थाना क्षेत्र के फेनहारा गांव निवासी मालिक प्रसाद राय का 25 वर्षीय पुत्र राम शेखर यादव बताया जाता है। वहीं घायल युवक उसका साथी है, जिसका उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से जा रहे थे इसी दौरान सामने से आ रही काफी तेज गति में एक स्कॉर्पियो बाइक में ठोकर मार दिया। स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार युवक काफी दूर फेका गया और ऊपर से उछलकर सड़क पर गिर पड़ा। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची तरैया थाने की पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को रेफरल अस्पताल तरैया पहुचाया। जहां चिकित्सकों ने राम शेखर यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक का इलाज चल रहा है। वही घटना की सूचना मिलते ही रेफरल अस्पताल में काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुचे मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर तरैया पुलिस ने कागजी प्रकिया पूरी कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए छपरा भेजने की तैयारी में जुटी हुई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग