राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। शनिवार को गोपालगंज से पटना जाने के क्रम में खान एवं भूतत्व मंत्री जनक चमार का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एकमा बस स्टैंड पर फूलमाला के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए जातिगत जनगणना के बारे में कहा कि देश में जाति सर्वोपरी है। वहीं जातिगत जनगणना में जदयू और भाजपा में सहमति नहीं होने को लेकर बोले कि आगे चल कर सब ठीक हो जायेगा। वहीं पार्टी का बिना नाम लिए बोले कि जगता बाबू के साथ जो हो रहा है। वह बहुत ही निंदनीय है। इतने पुराने नेता के साथ इस तरह के व्यवहार की मैं निंदा करता हूं। इस मौके पर भाजपा मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, एकमा नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पप्पू , एकमा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद भोला, जिला मंत्री विरेंद्र पांडेय, दही बाबा, विक्की सावन, सुजीत कुमार, मुन्ना मिश्रा, वीरेश सिंह, ब्यास मांझी, चंद्रशेखर सिंह, अभय कुमार मिश्रा, चितरंजन सिंह, सुमित, बलवंत, बृजमोहन, सुभाष, शैलेश प्रसाद, सुनरदेव राम आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग