राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कोपा नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद हर्शोल्लास के साथ मनाया गया स्वत्न्त्रता दिवस की 75 वीं वर्षगाठ

राष्ट्रनायक न्यूज।

कोपा (सारण)। बिहार सरकार के नये परीशिमन के तहत बहुत से पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा देने के बाद सारण जिले के अभी हाल ही में नये परीशिमन के तहत बने कोपा, मांझी, तथा मशरक नगरा पंचायत का दर्जा दिया गया है। जहां से पंचायत का राजनीति ही बदल गई है। नगर पंचायत बनने के बाद सबसे पहले कोपा थाना परिसर में आजादी का 75 वा स्वतंत्रता दिवस का झण्डा तोलन कोपा थाना प्रभारी विकास कुमार ने किया सलामी देते हुए सभी जवानों की उपस्थित में राष्ट्रगान से शुरू किया गया उसके बाद कोपा नगर पंचायत के बने नये कार्यालय बलडीहां में झंडातोलन करने के बाद कोपा दक्षिण टोला में महादलित में विशेष रूप से प्रशासन के द्वारा आयोजित झंडातोलन का कार्यक्रम कोपा नगर पंचायत के विकास मित्र रेणु कुमारी के देखरेख में महादलित समुदाय के वृद्ध व्यक्ति के द्वारा किया गया। उसके बाद कोपा पेंशन भवन पर भी झंडातोलन किया गया गया। वहीं कोपा नगर पंचायत के विभिन्न कार्यालयों में भी बहुत ही जोश के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया जिनमें एस.बी.आई. बैंक, कोपा गौसिया मदरसा, कोपा उर्दू स्कूल, आदि जगहों पर बहुत ही जोश के साथ झंडातोलन किया गया। इस मौके पर कोपा पंचायत के उभरते हुए समाजसेवी बुस्तामी खान, भाजपा नेता हेमनारायण सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अशोक साह, सरपंच प्रतिनिधि केदार ठाकुर, राम नारायण यादव, अजमतुल्ला खान, मैनेजर राय, बिस्मिल्ला खान, फहीम खान, लालबाबु सिंह, सैलेश सिंह, रामनारायण यादव, आचार्य नागेन्द्र शुक्ल, पत्रकार मैथिली शुक्ल, मुन्ना यादव, रविन्द्रर राय, आदि उपस्थित रहें।

कोपा थाने पर झण्डातोलन करते थानाध्यक्ष

कोपा दक्षिण टोले के महादलित टोले में उपस्थित विकास मित्र रेणु कुमारी के साथ समाजसेवी बुस्तामी खान