राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया लेकिन छपरा में यह दिन काफी खास रहा। यहां सरयू की लहरों के बीच 12 मीटर का तिरंगा लहराया गया। आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहा है और लोग जगह- जगह राष्ट्रीय ध्वज फ़हराकर तिरंगे की आन बान शान की रक्षा का संकल्प ले रहे हैं। छपरा में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, यहां सरयू की लहरों के बीच युवाओं ने 12 मीटर का तिरंगा लहराया। सैंड आर्टिस्ट अशोक के नेतृत्व में युवाओं की एक टीम 12 मीटर का तिरंगा लेकर सरयू के बीच में पहुंची, जहां तिरंगा को फहराया गया और सलामी दी गई। अशोक ने इस मौके पर लोगों से गंगा स्वच्छता का संकल्प लेने का आह्वान भी किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग