संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आम आदमी पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया भारत की स्वतंत्रता के 74 वां महापर्व के शुभ अवसर पर आम आदमी पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष बिक्रम के साथ देश प्रेमी कार्यकर्ताओं ने चौधरी मार्किट, थाना रोड बनियापुर पार्टी कार्यालय पर राष्ट्र की शान तिरंगा झंडा फहराया। राष्ट्र गान,वंदे मातरम के नारों से भक्तिमय वातावरण गूंज उठा। देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले क्रांतिकारीयों भगत सिंह, राज गुरु, शुखदेव, राम प्रसाद बिस्मिल, सुभाष चंद्र बोष, महान स्वतंत्रता सेनानियों महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, डॉ राजेन्द्र प्रसाद और डॉ आंबेडकर के साथ अन्य सभी देश के आजादी के लिए अपनी आहुति देने वाले शुर वीरों को हिर्दय से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर याद किया गया। आम आदमी पार्टी द्वारा इस देश भक्ति के महापर्व के शुभ अवसर पर बिक्रम चौधरी, बाबू लाल प्रसाद, मिथलेश चौधरी,रणजीत महतो, अशरफ अली, ओम प्रकाश, आनंद परित, शंकर साह, संतोष सह उपेन्द्र चौधरी, मकेश प्रसाद,बमबम चौरसिया, नंदकिशोर साह, मोहन सिंह, नीरज, विष्णु कांत, सुशांत पंकज चौधरी मुजफ्फर अली सहित काफी संख्या मे बच्चे मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग