संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को कई शैक्षणिक संस्थानों, निजी एवं सार्बजनिक स्थलों आदि जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो की धूम रही।झंडोतोलन के बाद दोपहर तक कार्यक्रमो का दौड़ चलता रहा।चारो तरफ लोग देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आये।हालांकि कोविड-19 को देखते हुए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम में प्रतिभागी शामिल हुए।इस दौरान पैक्स केंद्र सरेया के प्रांगण में प्रसिद्ध लोक कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीतों को प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया गया।वही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हौली में गीत,संगीत,भाषण,रंगोली आदि प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।जिसके माध्यम से छात्र/छात्राओं ने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए,दर्शको को सकारात्मक संदेश दिया।बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओ को प्रचार्य राकेश कुमार द्विवेदी एवं आगत अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग